- Hindi News
- National
- Madhubani News Many Ward Members Of Panchayat Have Accused Rahika Mukhiya
रहिका मुखिया पर पंचायत के कई वार्ड सदस्यों ने लगाए आरोप
रहिका पंचायत के वार्ड 13 की सदस्य कुमारी रुचि ने अपने मुखिया पर यह आरोप लगाया है कि वे हमारे वार्ड के प्रति सौतेला व्यवहार कर रहे हैं। उन्होंने इसकी शिकायत डीएम, डीडीसी व बीडीओ को दी है। यह केवल उन्हीं का कहना नहीं है, उनके इस बात का समर्थन वार्ड नंबर 13, 5, 12, 9, 8, 15 व 16 के सदस्य कर रहे हैं। कैलाश कामत, मोलिया देवी, अपर्णा देवी, लक्ष्मी देवी आदि ने भी इस आरोप को सही बताया है। इन लोगों का कहना है कि जब से पंचायत प्रतिनिधि का भार ग्रहण किया है, तब से आज तक विकास योजना में रहिका पंचायत के मुखिया की ओर से कई योजना ऐसे हैं, जिसे धरातल पर अब तक नहीं उतारा जा सका है। इनके इस रवैया के कारण सरकार की ओर से चलाए जा रहे सात निश्चय योजना का मामला भी लंबित है। वहीं मुखिया विभा देवी ने अपने उपर लगे इन सभी आरोप को बेबुनियाद बताया है। साथ ही उन्होंने कहा कि अब विकास के लिए पैसा वार्ड सदस्य के खाते भी ही आता है। इसमें हमारी ओर से कोई भी सौतेला पर व्यवहार करने का सवाल ही नहीं है।