झंझारपुर चिल्ड्रन पार्क में महासत्संग शुरू
झंझारपुर | झंझारपुर नगर पंचायत स्थित चिल्ड्रन पार्क में स्वामी नारायण दास जी महाराज के द्वारा स्थानीय लोगों के सहयोग से 11 दिवसीय महासत्संग और वेद पाठ का आयोजन किया गया है। यह आगामी 21 मार्च को सम्पन्न होगा। इस महासत्संग के वेद पाठ में विज्ञान और वेद पर आधारित कार्यक्रम का शुभारंभ किए जाने से नगर पंचायत समेत अगल-बगल में वातावरण भक्तिमय हो गया है।