पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Phulpras News Matkor Got Married Due To Chaiti Durga Puja Sung Mangal Songs

चैती दुर्गा पूजा को लेकर मटकोर की रश्म हुई, गाए मंगल गीत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नव चैती दुर्गा पूजा समिति फुलपरास की ओर से माता भगवती का परंपरागत तरीके से मटकोर पूजा धूमधाम से संपन्न हुई। समिति के संरक्षक ब्रह्मानंद यादव व अध्यक्ष बद्री नारायण साह की अध्यक्षता में पूजा समिति के सदस्यों और ग्रामीणों ने शहीद परमेश्वर चौक के मिडिल स्कूल स्थित नव चैती दुर्गा मंदिर परिसर पहुंचकर पूजा-अर्चना के बाद ब्रह्मबाबा पोखड़ा में वैदिक मंत्रोच्चार से मटकोर पूजन की रस्म हुई। इसमें बड़ी संख्या में भक्ति में डूबी श्रद्धालु महिलाएं भजन-कीर्तन और मंगल गीत गाती नजर आईं। उन्होंने बताया कि माता भगवती की नौ स्वरूपों की मूर्ति का निर्माण यहां चौथा वर्ष भी किया जा रहा है। 25 मार्च को कलश शोभा यात्रा और कलश स्थापना के साथ पूजा प्रारंभ की जाएगी। जिसकी भव्य तैयारी को लेकर समिति जुट चुके हैं। इस दौरान रहिका सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष ब्रह्मानंद यादव, पंडित भगवान झा, खोजेंद्र झा, भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह यादव, सचिव घुरन विश्वास, महेश्वर यादव, तेजनारायण साह, राजा पासवान, मिट्ठू कामत, बजरंगी कामत, रामचन्द्र यादव, रामकुमार ठाकुर,लाल ठाकुर, जिबछ साह, ओम प्रकाश, फुलपरास प्रखंड के मछुआ सोसाइटी मंत्री अशोक, नथनी राम सहित अन्य शामिल हुए।

गाजे-बाजे के साथ 101 कन्याओं ने कलश शोभायात्रा निकाली

फुलपरास| प्रखंड के शहीद परमेश्वर जन्मस्थली फुलपरास पुरवारी टोल स्थित रामजानकी मंदिर प्रांगण में 9 दिवसीय नवाह संकीर्तन महायज्ञ को लेकर गाजे-बाजे के साथ 101 कन्याओं ने कलश शोभायात्रा निकाली। कन्याओं ने यज्ञ स्थल पर पूजा अर्चना करने के बाद गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए ब्रह्म बाबा पोखरा पहुंची। वहां पूजा अर्चना कर व कलश में जल भरकर राम नाम के जयघोष करते हुए पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंची। इसके बाद वैदिक एवं धार्मिक विधि विधान से राम जानकी स्थान में प्रतिष्ठापित कर महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। यज्ञ प्रारंभ होते ही यज्ञ देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान राम नाम के जयघोष से माहौल भक्तिमय रहा। यह महायज्ञ 22 मार्च तक चलेगा। नौ दिवसीय नवाह संकीर्तन महायज्ञ में ग्रामीणों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता गजेंद्र यादव, संजय कुमार यादव, प्रमोद यादव, रुपेश कुमार ने समाज के सभी वर्गों के लोगों से सहयोग करने की अपील की। उन्होंने बताया कि लोग महायज्ञ में तन मन धन से सहयोग कर इसे सफल बनाने में जुटे हैं।

मटकोर की रश्म को लेकर पूजन करते श्रद्धालु।

कलश शोभायात्रा में शामिल कन्याएं।
खबरें और भी हैं...