मधुबनी | डीईओ नसीम अहमद ने सभी संकुल संसाधन केंद्र समन्वयक, प्रखंड साधनसेवी व बीईओ को लंबित उपयोगिता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने को कहा है। इसके लिए झंझारपुर अनुमंडल के झंझारपुर, मधेपुर,अंधराठाढ़ी , लखनौर प्रखंड का 18 मार्च को उपयोगिता प्रमाण पत्र संग्रह बैठक आयोजित की जाएगी।