कटैया रोड बेनीपट्टी स्थित डॉ. एनसी कालेज के प्रांगण में शुक्रवार को ब्राह्मण महासभा की बैठक प्रखंड अध्यक्ष प्रो. भवानंद झा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा को मजबूत बनाने, परशुराम बंधन यात्रा बेनीपट्टी प्रखंड में भी चलाने सहित अन्यान्य विषयों पर विस्तार से चर्चाएं हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बेनीपट्टी प्रखंड के सभी पंचायतों में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा और अधिक से अधिक लोगों को इस संगठन से जोड़ा जाएगा। समस्त बिहार में परशुराम बंधन यात्रा ब्राह्मण महासभा के संस्थापक अध्यक्ष ई. आशुतोष कुमार झा के नेतृत्व में चल रहा है। इस यात्रा को मधुबनी जिले के सभी प्रखंडों और खासकर बेनीपट्टी प्रखंड में महासभा के जिला अध्यक्ष बैधनाथ झा, प्रखंड अध्यक्ष प्रो. भवानंद झा सहित महासभा के अन्य पदाधिकारियों के सम्मिलित नेतृत्व में चलाया जाएगा। इसके बाद ब्राह्मण महासभा का सम्मेलन होगा। बैठक में जिला अध्यक्ष बैधनाथ झा, प्रखंड अध्यक्ष प्रो. भवानंद झा, जिला महासचिव राजेंद्र मिश्र, नवोनारायण झा, मुकेश मिश्र, महाकांत झा, रामनारायण झा, डॉ. मोहन झा, हरिभद्र ठाकुर, बौएजी झा, मनीष झा, मुनेश्वर झा, पंकज झा, हरिवंश झा, नवल किशोर झा, हि|ारायण झा, प्रदीप कुमार झा, महानंद झा, मोहित चौधरी, संजय चौधरी, शैलेंद्र कुमार झा, प्रो. केसी पाठक आदि थे।
बैठक करते ब्राह्मण महासभा के सदस्य।