पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शादी की नीयत से नाबालिग को भगाया, प्राथमिकी दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पंडौल | सकरी थाना क्षेत्र के भवानीपुर में नाबालिग के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार लड़की उग्रनाथ महादेव मंदिर के पोखर में स्नान करने जा रही थी। तभी गांव के शिव पासवान का बेटा रवि पासवान नाबालिग युवती को बहला कर अपने घर ले गया। काफी देर तक नहीं लौटने पर उसके परिजन उसे खोजते खोजते वहां पहुंचे। जब उन्हें मालूम हुआ कि गांव के ही युवक ने उनकी बेटी को अपने साथ ले गया है तो वे लोग उसके घर पहुंचे और उसके माता-पिता को पूरी बात बताई। लड़के के परिजनों ने गाली गलौच करते हुए सब को वहां से भगा दिया।
खबरें और भी हैं...