पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bisphi News Mla Laid Foundation Stone Of 8 Km Road At A Cost Of 7 Crore 71 Lakh

7 करोड़ 71 लाख की लागत से विधायक ने 8 किमी सड़क का किया शिलान्यास

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्थानीय विधायक सह याचिका समिति के सभापति डाॅ.फैयाज अहमद ने ग्रामीण कार्य विभाग के तहत एमएमजीएसवाई योजना से प्रखंड क्षेत्र के चार महत्वपूर्ण सड़कों का शिलान्यास किया। प्रखंड मुख्यालय स्थित बिस्फी हाट दुर्गामंदिर से कोरियानी भाया रमुनिया नुरचक तक वर्षो से लंबित यह अति महत्वपूर्ण सड़क चार किलोमीटर 881 मीटर में चार करोड़ 40 लाख 710 रुपए से पक्कीकरण की जाएगी। इसके अलावे मिथिला नगर पुआरी से पुआरी दक्षिण टोल एक किमी 624 मीटर एक करोड़ 29 लाख 650, खिखड़ी पट्टी से बांका दक्षिण एक किमी 795 मीटर एक करोड़ 61 लाख 388 और बैंगरा से बलहा चार सौ सात मीटर में लगभग चालीस लाख की लागत से बनाई जाएगी। नुरचक में सड़क का शिलान्यास करते हुए उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए विधायक डाॅ.अहमद ने कहा कि बिस्फी विधान सभा अंतर्गत एक भी गांव एवं टोला सड़क सुविधा से वंचित नहीं रहेंगे। विधानसभा क्षेत्र में दो सौ चालीस सड़कों की स्वीकृति मिल चुकी है। कई जगह कार्य भी शुरू हो चूका है। शेष सड़कों का भी कार्य अविलंब शुरू कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यदि कोई सड़क छूट गई हो तो उसे भी इसी वर्ष मार्च तक पूरी कर ली जाएगी। विधायक अहमद ने कहा कि ऐच्छिक कोष से सत्तर से अस्सी योजना का काम मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। मौके पर राजद के प्रखंड अध्यक्ष जयजय राम यादव, विष्णुदेव यादव, पंचायत समिति मो .इसराइल, मो.शाकीर, मो.नवेद, शत्रुध्न प्रसाद सिंह, राजा महतो, रामबाबू महतो, जगदीश महतो, हसनैन काशमी अादि थे।

खबरें और भी हैं...