पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अड़रियासंग्राम में शुरू हुआ नवाह महायज्ञ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

झंझारपुर | झंझारपुर प्रखंड के अड़रियासंग्राम मे अवस्थित श्री श्री 108 महेश्वरनाथ महादेव मंदिर पर बुधवार से नवाह महायज्ञ की शुरुआत हुई। इस अवसर पर नवाह के महामंत्र जय सीताराम सीताराम, सीताराम जय सीताराम से पूरा गांव गूंज उठा। ग्रामीण सुनील कुमार झा के मुताबिक वर्ष 2011 से यहां प्रतिवर्ष होली के एक दिन बाद नवाह महायज्ञ किया जाता है। महायज्ञ की सफलता को लेकर ग्रामीण रामकृपाल झा, बिनोद झा, चलित्तर महतो, गोपाल दास बाबा, राजकुमार मिश्र उर्फ बौआ, हीरा झा, कुमरकृष्ण झा उर्फ डाक बाबू, चंद्रशेखर मिश्र, घनश्याम झा, प्रदीप झा, गौतम झा, राजकुमार झा, सुनील झा, रमण झा, ललित झा, राजाराम, हरिशंकर झा सहित अन्य ग्रामीण तन मन धन से जुट गए हैं।
खबरें और भी हैं...