पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ladniyan News Nine Day Vishnu Mahayagya Begins In Sidhapa 1500 Girls Take Out Kalash Yatra

सिधपा में नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ शुरू 1500 कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिधपा में नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ प्रारंभ 1500 कुंवारी कन्याओं व महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली गई। सिधपा में विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ पूरे विधि विधान व धार्मिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। गाजा-बाजा के साथ कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें 101 कुंवारी कन्याओं समेत 1500 महिलाओं ने कलश में जल भर कर सोनमती, कामेपट्टी समेत विभिन्न गांवों से हो कर कलश शोभा यात्रा निकाली। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश की स्थापना की गई। शोभा यात्रा में सिधपा सहित कई गांवों के दस हजार से ज्यादा श्रद्धालु शामिल हुए। महायज्ञ 26 मार्च तक चलेगा। यज्ञ की विधि व्यवस्था में अहम भूमिका निभा रहे कमेटी अध्यक्ष झमेली राम, जिप सदस्य रामअशीष पासवान, राधे प्रसाद सिंह व मुखिया सत्यदेव सिंह, सरपंच रामखेलावन सिंह, जोगेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, हरिश्चंद्र साह, फुलेश्वर यादव व श्रीनारायण यादव, रामेश्वर सिंह ने बताया कि महायज्ञ को भव्य स्वरूप दिया गया है। यज्ञ में विभिन्न देवी-देवताओं के 151 प्रतिमा बनाई गई है। स्वचालित मूर्ति, मनोरंजन के साधन, डेढ़ दर्जन बच्चों का झूला और मीणा बाजार व मौत का कुंआ इस यज्ञ मेला में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। गुरुवार से दिन में रामलीला, रात को रासलीला व संध्या से संतों द्वारा कथा प्रवचन किया जाएगा।

नवाह संकीर्तन से पहले निकाली शोभायात्रा

घोघरडीहा| प्रखंड मुख्यालय स्थित शुभेश्वरनाथ महादेव मंदिर के प्रांगण में शनिवार से प्रारंभ हुए नवाह संकीर्तन को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा मे कुंवारी कन्याएं सहित श्रद्धालु महिला एवं पुरुषों ने भाग लिया। शुभेश्वर तालाब से कलश में जल बोझकर यात्रा शुरू हुई। कलश शोभा यात्रा नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों सहित समूचे बाजार क्षेत्र का भ्रमण करते हुए नवाह यज्ञ स्थल पर कलश स्थापित किया गया। इसके बाद पं. उदयचन्द्र झा के यजमानकत्व व पं. हीरानंद के नेतृत्व में शुरू हुए नवाह संकीर्तन के महामंत्र जय सीताराम सीताराम सीताराम जय सीताराम से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित नवाह संकीर्तन के सफल संचालन के लिए रामचंद्र साह, रामगोविंद मंडल, काशी गिरि, ईशोलाल कामत, लक्ष्मण कामत, कारी कामत, चन्देश्वर साह, लक्ष्मण पासवान, विकास गिरि, संतोष मंडल, रजत जायसवाल, जामुन चौधरी आदि हैं।

विष्णु यज्ञ में विभिन्न देवी-देवताओं की 151 प्रतिमा बनाई गई है

कलश यात्रा में शामिल कन्याएं।

कलश शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु।
खबरें और भी हैं...