- Hindi News
- National
- Lakhnaur News Nitesh Was Taken By Sujit Jha To Play Dj He Was Drunk And Killed And Thrown Away
नीतेश को सुजीत झा डीजे बजाने के लिए ले गया था उसने ही शराब पिलाकर मार डाला और फेंक दिया
लखनौर थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव के एक युवक की शव बरामदगी मामले में बुधवार देर शाम मधेपुर थाना में हत्या की एफआईआर दर्ज हुई। दर्ज एफआईआर में पीड़िता ने कहा है कि मेरा लड़का नीतेश कुमार भंडारी उर्फ गुब्बा चौधरी टेंट हाउस सोनबरसा का डीजे बजाने में मजदूरी करता था। होली के दिन बाथ पंचायत के मुखिया सुभाष झा चौधरी टेंट हाउस का डीजे अपने गांव बुलवाया था। अत्यधिक शराब पिलाकर उसकी हत्या कर दी गई।
नीतेश शराब पीकर आया था, हमने उसे घर पहुंचवाया : मुखिया
मेरे गांव के कुछ युवक सोनबरसा से बाजा लेकर आए थे। बाजा संचालक के पास आपरेटर नहीं था तो आपरेटर की व्यवस्था गांव से ही कर ली गई थी। कहीं से घुमता हुआ नीतेश आ गया। उसने अधिक शराब पिकर रखी थी। कुछ लड़के बाइक से उसके गांव छोड़कर आ गए। अगले दिन वहां के वैद्यनाथ भंडारी का फोन आया और उन्होंने कहा कि नीतेश की मौत हो गई है। मुझे और मेरे गांव वालों को साजिश के तहत फंसाया गया है।
-सुभाष झा, मुखिया बाथ
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी
थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद ने बताया कि एफआईआर में बाथ पंचायत के मुखिया सुभाष झा, सुजीत कुमार झा, सुधीर कुमार झा सहित बाथ गांव के 6 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। छापेमारी की जा रही है।
शव के बाद विलाप करते युवक के परिजन।