पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Madhubani News Non Funded Teachers Withdraw Boycott Of Assessment Work Fir On 832 Teachers Is Under Process

वित्त रहित के अनुदानित शिक्षकों ने मूल्यांकन कार्य बहिष्कार को लिया वापस, 832 शिक्षकों पर प्राथमिकी की कार्रवाई प्रक्रियाधीन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वित्तरहित शिक्षकों की एक बैठक आरके काॅलेज में आयोजित की गई। बैठक में चल रहे मूल्यांकन बहिष्कार की स्थिति पर चर्चा की गई। बहिष्कार कार्यक्रम में विभिन्न जिलो में कमजोर पड़ने पर श्राेभ व्यक्त किया गया। साथ ही मोर्चा की राज्य कार्यकारिणी की लचर स्थिति पर भी श्राेभ व्यक्त किया गया। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी नसीम अहमद के आने व वार्ता करने पर छात्र हित में मूल्यांकन बहिष्कार वापस ली गई। बैठक में प्रो मनोज कुमार शर्मा, प्रो अमरेश श्रीवास्तव, विजय प्रकाश, देवनारायण यादव, अरूण कुमार, र|ेश झा, अरूण कुमार शास्त्री, गोपाल साह, नवल झा, मुनेश्वर झा, ललित कुमार झा, राम कुमार सिंह, मो.जियाउद्दीन, जय शंकर सिंह, जीवछ प्रसाद यादव, हरी नारायण परिणामी, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह सहित पचास से अधिक शिक्षक उपस्थित थे। दूसरी ओर डीईओ नसीम अहमद ने बताया कि वित्त रहित अनुदानित शिक्षकों ने मूल्यांकन कार्य के बहिष्कार को वापस ले लिया है। अब ये मूल्यांकन कार्य में भाग लेंगें। डीईओ ने बताया कि जेएन काॅलेज व आरके काॅलेज में वित्तरहित के अनुदानित शिक्षकों के संगठन ने मेमोंडरम दिया है कि वे लोग हड़ताल से वापस हो रहे हैं। पिछले एक सप्ताह से लगातार डीईओ व इन शिक्षकों के बीच वार्ता चल रही थी। डीईओ नसीम अहमद ने कहा कि 832 शिक्षको पर निलंबन व प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है। वहीं, कूल 168 शिक्षकों पर प्राथमिक दर्ज हो गई है। जिसमे 157 जिला परिषद शिक्षक व 11 नगर पंचायत माध्यमिक शिक्षको पर प्राथमिकी दर्ज हो गई है।

मूल्यांकन कार्य को वापस लेते शिक्षक।
खबरें और भी हैं...