पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अब बारह मासी हो गई पहिपुरा की सड़कें

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिला परिषद क्षेत्र संख्या चार के पार्षद श्रवण कुमार यादव ने शनिवार को सलेमपुर पंचायत के पहिपुरा गांव में अपने द्वारा अनुशंसित पीसीसी सड़क का उद्घाटन किया। इस क्रम में स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए जिला पार्षद यादव ने कहा कि गांव के जगदीश शर्मा के घर से प्रकाश यादव घर की ओर जाने वाली सड़क का निर्माण कराया गया है। सड़क के बन जाने से देहात क्षेत्र के पहिपुरा गांव की सड़कें भी अब बारह मासी हो गई है। इसके बन जाने से बरसात के मौसम में भी ग्रामीण आसानी पूर्वक एक दूसरे जगह जा आ सकते हैं।

सड़क का उद्घाटन करते अतिथि।
खबरें और भी हैं...