पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Madhawapur News On Site Investigation Of The Type Of Upper Collector Land Reached Ekari In Madhwapur

मधवापुर के एकारी पहुंचे अपर समाहर्ता भूमि के किस्म की स्थलीय जांच की

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आयुक्त दरभंगा प्रमंडल दरभंगा के निर्देशानुसार डीएसओ सह प्रभारी एडीएम अशोक कुमार त्रिपाठी, डीएलओ मो.रजिक, डीसीएलआर सह प्रभारी एसडीएम शिव कुमार पंडित एवं सीओ सुधीर कुमार ने शुक्रवार को प्रखंड के पिरोखर पंचायत अंतर्गत सुजातपुर गांव पहुंचकर भूमि के किस्म की स्थलीय जांच की। उल्लेखनीय है कि एनएच 527 (सी) के लिए करीब ढाई सौ किसानों के भूमि का अधिग्रहण जिला भू अर्जन विभाग द्वारा किया गया है। जिसमें करीब तीन दर्जन किसान अभी भी भूमि का मुआवजा नहीं प्राप्त किया है। सुजातपुर गांव के इंद्रनाथ पाठक ने यह कहकर मुआवजा राशि नहीं प्राप्त किया कि उनकी भूमि आवासीय किस्म की है। जबकि भूअर्जन विभाग खेती वाले किस्म की राशि दे रही है। इसकी शिकायत उन्होंने दरभंगा के प्रमंडलीय आयुक्त के समक्ष किया था। पाठक की शिकायत पर आयुक्त में अपर समाहर्ता स्तर के अधिकारी से भूमि के किस्म की स्थलीय जांच कराकर प्रतिवेदन की मांग की थी। उन्हीं के निर्देश पर प्रभारी एडीएम सह डीएसओ त्रिपाठी ने एक पत्र लिखकर संयुक्त रूप से भूमि के किस्म की जांच करने के लिए सभी संबंधित अधिकारी को पत्र दिया था। हालांकि इस दौरान जांच टीम में शामिल अधिकारियों ने भूमि के किस्म के बारे में मीडिया को कुछ भी बताने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि जांच प्रतिवेदन आयुक्त को सौंपा जाएगा। मौके पर संबंधित भू स्वामी ललन सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...