मोकर्रमपुर में एक दिवसीय जलसा का आयोजन आज
पंडौल| एक दिवसीय जलसा-ए आम का आयोजन शनिवार को किया जाएगा। जिसको लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। उक्त जानकारी देते हुए मोकर्रमपुर जलसा कमेटी के सदस्यों ने बताया कि शनिवार को रात आठ बजे से एक दिवसीय दीनी जलसा का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए सभी प्रकार कि तैयारी पूरी कर ली गई है। जलसा मे मुंबई से दो बड़ी हस्ती हजरत सैयद अशरफ साहब व हजरत सैयद अमीनुल कादरी शिरकत करने आ रहे हैं। सुन्नी दावत-ए इस्लाम मुंबई से आए मौलाना लोगों से रुबरु होंगे। जानकारी के अनुसार जलसा शनिवार से रविवार की सुबह फजर की अजान तक चलेगा।