- Hindi News
- National
- Jainagar News One Evening In Jaynagar Due To Corona The Program Was Canceled In The Name Of The Martyrs
कोरोना के कारण जयनगर में एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम रद्द
{31 मार्च तक सामुहिक कार्यक्रम नहीं होगा
एसडीओ शंकर शरण ओमी ने बॉर्डर के दुकानदारों, कर्मियों एवं स्वयं सेवी संस्थाओं से कहा कि खतरनाक बैक्टीरिया एवं वायरस से बचने के लिए अपने चेहरे पर अवश्य मास्क लगाए। मौका था कोरोना वायरस के प्रति जागरूक एवं इससे एहतियात बरतने को लेकर बैठक का। अनुमंडल कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए ओमी ने कहा कि कोरोना से डरने की बात नही है। लेकिन जिस प्रकार से चीन के खतरनाक कोरोना वायरस भारत समेत 100 देशों को अपने चपेट में ले लिया है। बॉर्डर इलाके समेत बिहार भी कोरोना को लेकर अलर्ट पर है। जिस प्रकार से देश में भी प्रति दिन कोरोना का संदिग्ध प्राप्त हो रहा है। इस हिसाब से सजग और जागरूक होना आवश्यक है। अपर एसडीओ गोविंद कुमार ने कहा कि जागरूकता के अभाव में लोग वायरस एवं बैक्टीरोय से इफेक्टेड हो जाते हैं। जिसका असर सेहत पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि बिना हाथ साफ किए बिना अपने नाक, मुह, कान को नहीं छुए। हाथों में लगी बैक्टीरिया या वायरस इन अंगों के माध्यम से शरीर मे प्रवेश कर जाता है। ऐसा नही हो इसके लिए जागरूकता अति आवश्यक है। सरकार के निर्देश के बाद में कोरोना को लेकर बरती जा रही एहतियात 17 मार्च को आयोजित एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम को फिलहाल रद्द कर दिया गया है। अगला तिथि बाद में घोषित की जाएगी। अगले आदेश तक किसी प्रकाए की सामूहिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा।
{मास्क लगा कर काम करने का निर्देश दिया
फोटो :: 10:: जयनगर अनुमंडल कार्यालय के बाहर हाथ धोते लाेग।