पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सड़क दुर्घटना में एक की मौत, 3 लोग घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

झंझारपुर अनुमंडल के दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल है। जिसमें एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई है। जबकि तीन घायलों का इलाज झंझारपुर अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों की स्थिति गंभीर होने के कारण अस्पताल के चिकित्सकों ने डीएमसीएच रेफर कर दिया है। पुलिस के मुताबिक भैरव स्थान थाना क्षेत्र बिंदेश्वर स्थान एनएच-57 कट के पास बाइक दुर्घटना में राजनगर पिलखबार गांव निवासी 27 वर्षीय नंदलाल राय और 28 वर्षीय संजय कुमार राय शामिल है। वहीं अररिया संग्राम ओपी के संग्राम बाजार के पास बाइक दुर्घटना में रतौली गांव निवासी 20 वर्षीय संतोष कुमार मंडल का मौत घटनास्थल पर ही हो गया। जबकि इनके सहयोगी झंंझारपुर थाना के रेवाड़ी गांव निवासी 21 वर्षीय सोनू कुमार मंडल घायल हैं। सभी घायलों का प्राथमिक इलाज के बाद डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।

अस्पताल में इलाजरत घायल।
खबरें और भी हैं...