पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

13.34 % उत्तर पुस्तिकाओं का ही हो पाया मूल्यांकन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वार्षिक माध्यमिक मूल्यांकन 2020 में उत्तरपुस्तिकाओं के जांच की गति काफी धीमी है। वहीं, मूल्यांकन कार्यों में सहयोग नहीं करने वाले 938 परीक्षकों पर निलंबन व प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। जबकि 168 पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। 12 मार्च तक के डाटा को देखा जाए तो अभी तक सिर्फ 13.94 प्रतिशत ही उत्तर पुस्तिकाओं का जांच हो पाया है। अभी भी 269847 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बाकी है। 938 निलंबन एवं प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है। जबकि 168 शिक्षकों पर प्राथमिकी दर्ज कराई जा चुकी है। जिनमें 157 जिला परिषद नियोजन इकाई वाले माध्यमिक शिक्षक है, जबकि 11 शिक्षक नगर पंचायत नियोजन इकाई के है। कूल छह मूल्यांकन केन्द्रों में से वाट्सन हाई स्कूल केंद्र पर हिंदी, उर्दू व अरबी के उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो रहा है। परीक्षकों की कमी के कारण मूल्यांकन कार्य ससमय होने की संभावना नहीं नजर आ रही है। मूल्यांकन का काम 17 मार्च को समाप्त कर सभी कापियों पटना बोर्ड को भेज देनी है। लेकिन इसमें मात्र पांच दिन का समय बचा हुआ है।

खबरें और भी हैं...