पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मैथिली भाषा को लेकर पदयात्रा निकाली गई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

साहित्याङ्गन के पहल पर मैथिली भाषा को लेकर 23 मार्च को आयोजित पंडौल महाधरना को सफल बनाने को लेकर गुरुवार की शाम सरिसब पाही बाजार में पदयात्रा निकाली गई। जिसमें विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक जगत के लोग शामिल हुए। जिसमें सभी लोगों के हाथों में विभिन्न बैनर पोस्टर था। जिसमें मैथिली के अधिकार और सम्मान से जुड़े मांग थे। लोगों ने मांगों का नारा दिया। यह पदयात्रा सरिसब पाही बाजार में करीब एक किलोमीटर तक चला। पदयात्रा का नेतृत्व सरिसब पाही पश्चिमी के मुखिया रामबहादुर चौधरी, जिला पार्षद रमणजी चौधरी ने किया। जिसमें मुखिया रामबहादुर चौधरी ने कहा कि मैथिली का अधिकार हमारा मौलिक अधिकार है, इसे हम लोग लेकर रहेंगे। जिप सदस्य रमणजी चौधरी ने कहा कि मैथिली को प्राथमिक शिक्षा में जगह बहुत पहले ही मिल जाना चाहिए जिसको आज तक सभी सरकारें अनदेखी करती आ रही है। जदयू प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र मंडल ने कहा हमें मात्र मैथिली की प्राथमिक स्तर से ही पढाई का अधिकार चाहिए। अभियानी व साहित्यांगन के अध्यक्ष मलयनाथ मण्डन ने कहा कि यह संघर्ष हमलोगों को करने के लिए सरकार ने मजबूर किया है। समाजसेवी प्रफुल्ल चन्द्र झा पदयात्रा में शामिल लोगों को मैथिली के अधिकार और सम्मान के प्रति जागरूक किया और सरकार से अपनी मांगे रखी। हरिपुर मंडल भाजपा अध्यक्ष विभूतिनाथ झा, पवन झा, अमल झा, विक्की मंडल, मनीष झा उद्धव, महादेव उर्फ मिहिर झा, गोपालजी झा, हरेराम यादव, नरायण जी झा, भरत झा व मुरारी ठाकुर समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

पंडौल में पदयात्रा निकालते लोग।
खबरें और भी हैं...