पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गंज चौक पर बाइक की ठोकर से राहगीर की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्थानीय गंज चौक के समीप होली की देर शाम बाइक की ठोकर से गंज निवासी राहगीर पचास वर्षीय रामनारायण पूर्वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने रामनारायण पूर्वे को गंभीर हालत में स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार कर सदर हॉस्पिटल रेफर कर दिया। परन्तु उनकी मौत हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार चिचरी बुजुर्ग गांव निवासी अखिलेश पांडेय भी जख्मी हो गया। जिसे इलाज को ले स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। लेकिन उनकी बिगड़ती हालत को देखते हुए इलाज के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। स्थानीय थानाध्यक्ष अमृत कुमार साह ने बताया कि मृतक (रामनारायण पूर्वे) के पुत्र अरविन्द कुमार के आवेदन पर कांड अंकित किया गया है। इस मामले में बाइक चालक अखिलेश पांडेय को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम को ले सदर हॉस्पिटल भेज दिया है। मृतक के पुत्र अरविन्द पूर्वे ने अखिलेश पांडेय पर कथित रूप से शराब पीकर बाइक चलाने का आरोप लगाया है। थाना पुलिस ने उक्त घटना से जुड़ी टीवीएस विक्टर बाइक को कब्जे में ले लिया है।

खबरें और भी हैं...