20 मार्च को होगी पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक
गुरुवार काे पेंशनर्स एसोसिएशन के कार्यालय में एसोसिएशन की बैठक राजेंद्र नारायण ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए संयुक्त सचिव रामप्रिय पांडेय ने बताया कि एसोसिएशन के सदस्यों में वृद्धि के लिए सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। साथ ही इन्होने बताया कि प्राथमिक शिक्षकों का 1976 तक की भविष्य निधि का भुगतान होना है। इसके लिए 17 को लोकायुक्त के यहां सुनवाई होनी है। मो. ईदरीश ने बताया कि समूह बनाकर सदस्यता अभियान चलाना होगा। जिला सम्मेलन अप्रैल में मुख्यालय में आयोजित किया जाना है। तिथि की घोषणा शीघ्र ही की जाएगी। राज्य सम्मेलन 8 व 9 मई को पटना में प्रस्तावित है। वहीं 20 मार्च को एसोसिएशन की आवश्यक बैठक की जाएगी। जिसमें जिला सम्मेलन के तैयारी पर विचार-विमर्श किया जाएगा। बिहार सरकार 80 वर्ष होने पर 20 प्रतिशत की वृद्धि मूल पेंशन में रखी है। एसोसिएशन 65, 70, 75, 80, 85 के आधार पर वृद्धि करने की मांग करती है। मौके पर सर्वदेव नारायण सिंह, रामदेव यादव, नमोनाथ झा, मो मुन्ना, राम चंद्र साह, मोतीउर्र रहमान अंसारी व गोपाल साह सहित कई अन्य मौजूद रहे।