पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

झंझारपुर बाजार समिति के मेन राेड पर बना गड्ढा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

झंझारपुर नगर पंचायत स्थित बाजार समिति प्रांगण के मुख्य सड़क का स्थिति जर्जर हो चुका है। इस सड़क से आने-जाने वाले और सड़क किनारे दुकान लगाने वाले लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। यहां प्रत्येक बुध और रविवार के दिन व्यापक हाट बाजार लगाया जाता है। जहां मधुबनी जिले के कई प्रखंडों समेत सुपौल और दरभंगा जिला के भी व्यापारी इस बाजार समिति में खरीद बिक्री करने के लिए पहुंचते हैं। बाजार समिति के विभिन्न जगहों पर भारी वाहनों के कारण गड्ढा बन गया है। बरसात में जलजमाव हो जाता है। सड़क में गड्ढे के कारण कभी भी भारी वाहन के पलटने की संभावना बनी रहती है।

झंझारपुर की बाजार समिति जाने वाली सड़क पर गड्‌ढा।
खबरें और भी हैं...