वार्ड-11 में घटिया पाइप लगाया, जांच में खुलासा
लखनौर प्रखंड के कछुवी पंचायत के वार्ड नंबर 11 में नल जल योजना के कार्य में भारी अनियमितता की बात सामने आई। बीएओ लखनौर ने अपनी रिपोर्ट में बीडीओ मुश्ताक अहमद को उक्त वार्ड में अनियमितता से अवगत कराया। जांच के बाद उनका कहना था कि पंचायत के बथनाहा गांव के वार्ड नंबर 11 में जल नल योजना का काम काफी त्रुटिपूर्ण था। वार्ड सदस्य नसीब सदाय और वार्ड क्रियान्वयन समिति के सचिव कुसुम लाल पासवान के आवेदन पर यह जांच की गई है। जांच रिपोर्ट में कहा गया कि वर्तमान मुखिया वजीदा खातून तथा कार्यकारी रुद्रा एजेंसी की मिलीभगत से घटिया किस्म के सामग्री का उपयोग कर प्राकृत राशि का गबन किया गया है। स्थलीय जांच में देखा गया कि पाइप फटा हुआ है और टंकी मीनार के बगल में गिरा हुआ है। लोगों ने बताया कि सिर्फ एक दिन पानी पाइप लाइन से बाहर निकला।
कार्यकारी एजेंसी को
भी दिया गया निर्देश
भौतिक सत्यापन के बाद कृषि पदाधिकारी ने मुखिया पति के साथ वार्ड सदस्य और वार्ड क्रियान्वयन समिति के सदस्य को बुलाकर स्थिति की जानकारी दी गई और निर्देश दिया कि सभी कार्य मानक के अनुसार किया जाए। कार्यकारी एजेंसी को भी निर्देश दिया गया। लेकिन, 2 महीने से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी कार्य नहीं शुरू किया गया।
जांच प्रतिवेदन आ चुका है। संबंधित पंचायत के मुखिया को सख्त निर्देश दिया गया है कि उक्त वार्ड में मानक के अनुरूप सभी कार्य शीघ्र पूरा किया जाए अन्यथा उनके विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। -मुश्ताक अहमद, बीडीओ
योजना के तहत बनी टंकी।