प्रोफेसर ने एसपी को पत्र लिखकर मांगी सुरक्षा
आरके कॉलेज के प्रोफेसर सूत्रीधारी सिंह ने एसपी डॉ.सत्यप्रकाश को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की है। इसमें उन्होंने बताया कि पिछले तीन से चार माह में लगातार सीपीएम कार्यकर्ताओं के द्वारा मेरे आवास रांटी ड्योरी में घुसकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। इस संबंध मंे उनके द्वारा राजनगर थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई है। इसके बाद भी पुलिस ने अभी तक एक भी आरोपी गिरफ्तार नहीं किया है। इस कारण आरोपी बार-बार मेरे आवास के आसपास आकर मेरे कर्मचारियों को धमकी दे रहे हैं। वहीं, मेरा कंस्ट्रकशन का काम भी रोक दिया गया है। इन कार्यकर्ताओं की टीम का नेतृत्व उर्मिला देवी द्वारा किया जा रहा है। एसपी से उनके आवास पर सशस्त्र बल की तैनाती की मांग की है। कहना था कि आरोपी बदमाश प्रवृति के हैं। आए दिन आवास के बाहर गुंडागर्दी करते हैं।