23 मार्च को रैबिज टीकाकरण कैंप
कुत्तों को रेबिज टीका दिलाने के लिए हो रही परेशानी से निजात मिलेगी। ये लोग अपने अनुमंडल चिकित्सालय आकर अपने कुत्तों को 23 मार्च को नि:शुल्क रेबिज का टीका दिला सकते हैं। पशुपालन निदेशालय ने बताया कि रेबीज एक अत्यन ही धातक विषाणुजन्य जुनोटिक रोग है। यह रोग जो मनुष्य व पशुओं को समान रूप से प्रभावित करती है। इसे रोगने के सरकार की ओर से राज्य में अनुमंडल स्तर तक जागरूकता, प्रचार-प्रसार व रेबिज रोधी नि:शुल्क टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन करने को कहा गया है। इसी आदेश का पालन करते हुए जिले के सभी अनुमंडल में 23 मार्च को अनुमंडल स्तरीय पशु चिकित्सालय पर एक दिवसीय रेबीज रोधी टीकाकरण सह जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उक्त बात की जानकारी जिला पशु चिकित्सक डाॅ. राम शंकर झा ने दी।