होली को लेकर राजनगर पुलिस ने फ्लैग मार्च किया
होली के अवसर पर शांति-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर थाना परिसर से अंचल अधिकारी शुभेंद्र कुमार झा और एसएचओ अमृत कुमार साह के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च दर्जनों बाइक व चार पहिया वाहनों के काफिले के साथ थाना परिसर से निकले। फिर थाना क्षेत्र के दर्जनों गांवों का चक्कर लगाते हुए पुनः थाना परिसर पहुंच कर समाप्त हुई। फ्लैग मार्च में पीएसआई महेश प्रसाद यादव, सुभाषचंद्र प्रसाद, पुरुषोत्तम कुमार सहित ग्राम रक्षा दल के दर्जनों स्वयंसेवक शामिल थे। थानाध्यक्ष अमृत कुमार साह के अनुसार होली के अवसर पर असामाजिक तत्वों, सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने वाले लोगों को अपेक्षित मैसेज दिए जाने को ले फ्लैग मार्च निकाला गया है।