- Hindi News
- National
- Madhubani News Regional Meeting To Be Held In Supaul Is Important For Bjp Rampreet
सुपौल में होनी वाली क्षेत्रीय बैठक भाजपा के लिए अहम : रामप्रीत
भाजपा जिला कार्यालय में शुक्रवार को राजनगर विधायक रामप्रीत पासवान ने बताया कि 14 मार्च को जो सुपौल में भाजपा की क्षेत्रीय बैठक आयोजित की गई है। जिसको स्वंय भाजपा के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, सभी विधायक, पूर्व विधायक व कोर कमेटी के सदस्य उपस्थित रहेंगे। यह बैठक कई मायने में काफी महत्वपूर्ण होगी। क्योंकि इस बैठक में संगठन के विस्तार पर चर्चा होने के साथ साथ 6 अप्रैल को पार्टी की स्थापना दिवस सभी बूथों पर मनाने की योजनाओं पर विशेष चर्चा होगी। साथ ही इस दिन 2020 विधानसभा के चुनाव के दौरान बूथ पर संगठन के अध्यक्ष सप्तऋषि के साथ खड़ा रहेगा। इस बार भी एनडीए की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। प्रेस वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष शंकर झा, जिला मीडिया प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना सहित अन्य लोग मौजूद थे।
प्रेस को जानकारी देते विधायक।