कोरोना को लेकर अफवाह ने फैलाएं ग्रामीण
प्रखंड के झहुरी चौक पर शनिवार को करोना वायरस फैलने और अफवाहों को रोक थाम को लेकर जन प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने की बैठक का आयोजन। मुखिया चंद्र नारायण यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि देश में करोना वायरस कई देशों व राज्यों में तेजी से फैल रही हैं। जिससे आम लोगों में डर और भय मन में प्रवेश कर चुका है। शहर से लेकर गांव तक के लोगों ने अब मुंह में मास्क लगाना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि दिन में कम से कम दस बार साबुन से हाथ धोना चाहिए। मांस मछली का सेवन नहीं करना चाहिए। सरकार ने जो निर्देश दिया है कि 31 मार्च तक सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों, कॉलेजों, सिनेमा हॉल आदि संस्थानों को बन्द करने का निर्देश दिया है, उसे नियमतः पालन करना चाहिए।