पब्लिक पुस्तकालय में संत सम्मेलन 16 मार्च से
पब्लिक पुस्तकालय में श्री श्री 108 संत सम्मेलन समिति राजनगर के तत्वावधान में 16 से 21 मार्च तक संत सम्मेलन का 39वां अधिवेशन आयोजित होगा। यह जानकारी संत सम्मेलन समिति के सचिव यशवंत कुमार डिप्टी ने दी। सचिव कुमार के अनुसार संत सम्मेलन का शुभारंभ 16 मार्च को श्रीरामार्चा पूजन से होगा। 17 से 21 मार्च तक प्रत्येक दिन दो अलग-अलग सत्रों में भागवत कथा वाचक कुरेशाचार्य, राम कथा वाचक सीताराम दास, राधेश्याम दास अाैर बाल व्यास रामकृष्ण दास (अयोध्या) तथा ओजस्वी कथा वाचिका मानस मोहिनी संध्या तिवारी (झांसी) के ओजस्वी प्रवचन देंगे। संत सम्मेलन को धूमधाम तथा भव्यता के साथ आयोजित किए जाने को लेकर आयोजन समिति के सदस्य सक्रिय हैं।