पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Madhubani News Scindia Took Bjp Membership In View Of Pm39s National Interest Jha

पीएम के देशहित कार्य को देखते हुए सिंधिया ने भाजपा की सदस्यता ली : झा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनाई खुशी

जिला भाजपा कार्यालय में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने खुशी का इजहार किया। भाजपा जिला अध्यक्ष शंकर झा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली मुख्यालय कार्यालय में मध्यप्रदेश कांग्रेस के दिग्गज युवा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया का भाजपा की सदस्या ग्रहण किये जाने पर हम सभी कार्यकर्ता ने खुशी व्यक्त किया है। उन्हें स्वंय राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सदस्यता ग्रहण कराया। साथ ही जिला अघ्यक्ष ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देशहित व जनहित कार्य को देखते हुए सिंधिया ने भाजपा को बेहतर समझते हुए सदस्यता ग्रहण किया है। इनके पार्टी में आने से मध्यप्रदेश के साथ साथ पूरे देश में भाजपा पहले से अधिक मजबूत होगी। खुशी जाहिर करने वालों में नगर भाजपा अध्यक्ष सुबोध कुमार चौधरी, मनोज कुमार मुन्ना, पवन कुमार झा, कैलाश कुमार झा, देवेन्द्र यादव, नागेन्द्र राउत, राधा देवी, अशोक राम, अरूण राय सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता शामिल है।

भाजपा कार्यालय में खुशी का इज़हार करते कार्यकर्त्ता।
खबरें और भी हैं...