- Hindi News
- National
- Madhubani News Sepoy Recruitment Examination 2052 Examiners Examination Missed
सिपाही भर्ती परीक्षा : 2052 परीक्षार्थियों की परीक्षा छूटी
केन्द्रीय चयन पार्षद सिपाही द्वारा बिहार पुलिस, बिहार सैन्य पुलिस एवं अन्य इकाइयों में सिपाही पद पर नियुक्ति के लिए रविवार को परीक्षा दो पालियाें में सम्पन्न हुई। सदर अनुमंडल के क्षेत्रांतर्गत सात परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। प्रथम पाली 10 बजे सुबह से 12 बजे तक दोपहर तक एवं द्वितीय पाली के लिए दो बजे दोपहर से चार बजे शाम तक हुई। सदर एसडीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न करने के लिए धारा 144 सभी सातों केंद्र पर लागू थी। 2052 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दोनों पालियाें में 11236 परीक्षार्थी को शामिल होना था, लेकिन 9184 परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हो सकें।
सिपाही परीक्षा के दौरान निगरानी करते वीक्षक।