पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Madhubani News Sitaram Mahayagya Cum Ram Katha Yagya Concludes With Ram Coronation Story

सीताराम महायज्ञ सह राम कथा यज्ञ का राम राज्याभिषेक कथा के साथ समापन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

तिलक चौक स्थित गोकुलवली आश्रम में 49वां श्री विराट प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर बीते 25 फरवरी चले रहे सीताराम महायज्ञ व अखण्ड नाम संकीर्तन राम कथा का रविवार को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के राज्याभिषेक की कथा के साथ समापन हुआ। रविवार को सुबह पहले यज्ञ मंडल पर अग्नि प्रज्ज्वलित कर हवन किया गया। हवन में पाप अहंकार व लाभ जैसे प्रवृति को जलाया गया। कथा के आखिरी दिन अयोध्यावासी स्वामी रामजी दास महाराज ने राम के वनवास के दौरान हुई कठिन के बाद अयोध्या लौटने पर राज्याभिषेक व राजगद्दी मिलने की कथा। वहीं, राम के लौटने पर जो अयोध्या में खुशी लौट आई व इसके बाद अयोघ्यावासी ने जो होली खेली उसकी झलकियां भी दिखाई गई। रामकथा का रविवार को आखिरी दिन होने के कारण श्रद्धालुओं का सैलाब इसे सुनने के लिए मंदिर परिसर में उपस्थित थे। गुरुवार उपस्थित श्रद्धालुओं से स्वामी जी महराज ने कहा कि राम कथा सुनने का फैयदा सही मायने में तब होगा जब लोग मर्यादा श्री राम के आचार विचार को अपनाकर समाज कल्याण में लगेंगे।

राम कथा सुनते श्रद्धालु।
खबरें और भी हैं...