- Hindi News
- National
- Jhanjhapur News Six People Injured In Fighting In Two Different Villages
दो अलग-अलग गांवाें में मारपीट में छह लोग घायल
झंझारपुर| झंझारपुर आरएस ओपी के दो अलग-अलग गांव में जमीन विवाद को लेकर हुए मारपीट में छह लोग घायल हैं। परिजनों ने सभी को झंझारपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक इलाज किया गया है।
घायलों में झंझारपुर आरएस के ओपी के अदलपुर गांव निवासी 35 वर्षीय फूलों देवी, 30 वर्षीय सुशीला देवी और 22 वर्षीय ठाकुर शामिल हैं। इसी थाना क्षेत्र के दीप गांव के वार्ड संख्या 8 में जमीन विवाद को लेकर मारपीट में 50 वर्षीय मदन ठाकुर इनके पुत्र पवन ठाकुर और इनके दूसरे पुत्र ललन ठाकुर शामिल हैं। इन दोनों घटनाओं को लेकर पीड़ित पक्ष ने थाना में आवेदन दिया है।