22 मार्च को होगी बोना- फाइड स्टूडेंट्स टेस्ट परीक्षा
मधुबनी|शुक्रवार को शहर के निधि चौक स्थित एक विद्यालय परिसर में बिहार पब्लिक स्कूल व चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से बोना फाइड स्टूडेंट्स टेस्ट परीक्षा 2019-20 का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। परीक्षा 22 मार्च को दिन के 12 बजे से होगा। वही दूसरे व अंतिम चरण का परीक्षा का प्रतियोगिता परीक्षा पांच अप्रैल को होगी। इसमें उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को बिहार पब्लिक स्कूल व चिल्ड्रन वेल्फेयर एसोसिएशन व गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा पुरस्कृत करते हुए प्रमाण पत्र दिया जाएगा। बैठक में संघ के संरक्षक पवन कुमार महतो, मनोज महतो, साधु शरण मंडल, राशिद हुसैन, कृष्णा महासेठ सहित अन्य लोग उपस्थित थे।