पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Phulpras News Striking Teachers Demonstrated Effigy Of Cm And Education Department Officials

हड़ताली शिक्षकों ने सीएम और शिक्षा विभाग के अधिकारियों का पुतला जलाकर प्रदर्शन किया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कितना दम है दमन में तेरे देख लिया है देखेंगे-जैसे ओजपूर्ण नारे लगाते हुए प्रारंभिक नियोजित एवं हड़ताली शिक्षकों ने सोमवार को अपनी मांगों के समर्थन में सड़कों पर प्रदर्शन किया तथा लोहिया चैक पर मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री एवं अपर मुख्य सचिव के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। मालूम हो कि अपनी सात सूत्री मांगों की पूर्ति को लेकर नियोजित शिक्षक विगत 17 मार्च से ही हड़ताल पर हैं। तथा मांगों की पूर्ति तक हड़ताल पर बने रहने की बात बता रहें हैं। संदर्भित परिप्रेक्ष्य में अपनी वाजिब मांगों की पूर्ति हेतु सरकार की हठधर्मिता एवं दमनकारी नीतियों के खिलाफ होलिका दहन के मौके पर राज्य शिक्षक संघर्ष समिति के निर्णयालोक में फुलपरास ईकाई के शिक्षकों सुभाष कुमार सुमन, फुलदेव कुमार प्रभाकर, प्रेमचंद प्रसाद, रमेश कुमार, सत्य ना0 यादव, वीरेन्द्र सिंह, परमेश्वर प्रसाद,हरिनंदन प्रसाद, विद्यानंद प्रसाद, शहादत हुसैन समेत सैकड़ों की संख्या में हड़ताली शिक्षकों ने लोहिया चौक पर प्रदर्शन किया तथा मांगों की पूर्ति होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान किया।

मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री व सचिव के खिलाफ किया प्रदर्शन

मधवापुर | समान काम के बदले समान वेतन सहित सात सूत्री मांगों को लेकर पिछले 24 दिन से हड़ताल कर रहे शिक्षकों ने इस बार होली नहीं मनाने का निर्णय लिया। बिहार शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर 22वें दिन सोमवार को प्रखंड के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने मुख्यालय स्थित बीआरसी पर सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन वर्मा एवं विभागीय प्रधान सचिव आरके महाजन के खिलाफ प्रदर्शन किया और विरोध जताया। इस दौरान प्रखंड के सैकड़ों आंदोलनकारी शिक्षकों ने जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और पुतला दहन कर विरोध जताया। मौके पर समन्वय समिति के अध्यक्ष रामनंदन दास,अमरेंद्र मिश्र, रुक्मिणी रमण मिश्र,मोजिबुर रहमान, वारिस अंसारी, हृदेश मिश्र, मीणा कुमारी, जयंती कुमारी, सविता कुमारी, नथुनी पासवान, संतोष महतो, जगदीश महतो सहित सैकड़ों शिक्षक एवं शिक्षिकाएं शामिल थी।

स्कूलों में अब भी लटका है ताला

लखनौर | लखनौर प्रखंड शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के सैकड़ों शिक्षकों द्वारा प्रखंड परिसर के समीप स्थित सड़क पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया। समन्वय समिति के अध्यक्ष पंकज चौधरी तथा मनोज कुमार झा ने बताया कि शिक्षक लगातार अपनी मांगों के लिए सड़क पर हैं। विद्यालयों में ताला लटक रहा है लेकिन बिहार की सुशासन की सरकार शिक्षकों की मांग को समझने का कोई प्रयास नहीं कर रही है। शिक्षक अपनी वाजिब मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। सरकार को चाहिए कि शिक्षक प्रतिनिधियों से मिलकर समस्या का समाधान निकाले।इस साल होली का पर्व नियोजित शिक्षकों ने नहीं मनाने का निर्णय लिया जो हम शिक्षकों तथा परिवार के लिए दुखदायी है।

लदनियां में भी शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

लदनियां| बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर लदनिया में हड़ताली शिक्षकों ने सरकार की दमनकारी नीति के विरोध में बीआरसी लदनिया के समक्ष मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री के साथ शिक्षा सचिव का के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। शिक्षक एकता जिंदाबाद, दमनकारी नीति बंद करो आदि नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। शिक्षक नेताओं ने कहा कि हड़ताल को पूर्ण सफल देखकर सरकार बौखला गई है। बौखलाहट में हड़ताली शिक्षकों पर बेवजह निलंबन, एफआईआर व अन्य दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है। पुतला दहन कार्यक्रम में प्रखंड शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति लदनियां के अध्यक्ष सुनील कुमार पासवान, लालविहारी प्रसाद वर्मा व अमलेश कुमार रंजन और सुनील यादव के नेतृत्व में प्रखंड के सैकड़ों शिक्षक शिक्षिका मौजूद रहे।

अपनी मांगों को लेकर घोघरडीहा में शिक्षकों ने सरकार के विरोध में की जमकर नारेबाजी

प्रदर्शन करते शिक्षक।

कितना दम है दमन में तेरे देख लिया है देखेंगे जैसे नारे लगाते रहे शिक्षक

प्रदर्शन करते शिक्षक।

घोघरडीहा | बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को अपनी मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन से पूर्व संघर्ष समन्वय समिति प्रखंड इकाई घोघरडीहा के सभी शिक्षकों ने सत्यनारायण शिक्षक सेवा सदन से बीआरसी तक अर्थी जुलूस निकाल कर अपने मांगो को लेकर नारेबाजी करते हुए थाना चौक के गोलंबर पर पंहुचे। इस मौके पर बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के अध्यक्ष मंडल सदस्य जय प्रकाश, नवीन कुमार यादव, राम बालक यादव, सुरेन्द्र यादव, मनोहर कुमार, रंजीत राय रमण, अर्जुन चौधरी, उमेश कुमार यादव, लक्ष्मीनारायण ठाकुर, प्रमोद कुमार, गोपाल राय, श्रवन यादव, राघव मिश्रा, जितेंद्र झा,ओम प्रकाश उमेश, सत्य नारायण मंडल, ऋषिकेश सिंह, रंजीत कुमार, विवेक कुमार ,संतोष कुंवर, संजय राम, मनोज रजन, सुरेंद्र सुमनसहित शिक्षक शिक्षिकाएं शामिल रहे।
खबरें और भी हैं...