- Hindi News
- National
- Lakhnaur News Swachhagrahi Sangh Will Surround The Assembly On 16 And 17 March
16 और 17 मार्च को विधानसभा का घेराव करेगा स्वच्छाग्रही संघ
प्रखंड के रुपौली गांव के डीहबार स्थान में राष्ट्रीय स्वच्छाग्रही संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रखंड अध्यक्ष ललित कुमार ने कहा कि आगामी 16 और 17 मार्च को पटना में धरना के साथ विधानसभा घेराव का कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक स्वच्छाग्रही को भाग लेने का आह्वान किया गया। उन्होंने बताया कि स्वच्छता आंदोलन में स्वच्छाग्रही के योगदान को कम करके नहीं आंका जा सकता। आज इसी का परिणाम है कि सभी पंचायत ओडीएफ घोषित होने के करीब है। वक्ताओं ने कहा कि हम लोगों की मुख्य मांग है कि सरकार हमारी सेवा को नियमित करे। सभी स्वच्छाग्रही को जल जीवन हरियाली अभियान के साथ जोड़ा जाए। हटाए गए स्वच्छाग्रही यों को पुनः कार्य पर लगाए जाए तथा हम लोगों का एक सम्मानजनक वेतन निर्धारित किया जाए। इस अवसर पर इंद्रजीत यादव, नवीन कुमार, अनिता, मोहम्मद रब्बानी, अनिल, शंकर, रंगीला कुमारी, बेबी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।