पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शिक्षकों को ऐसे ही एकजुट रहने की जरूरत है : संघ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति प्रखंड इकाई बेनीपट्टी द्वारा अपनी मांगों को लेकर विगत 17 फरवरी से शुरू अनिश्चितकालीन हड़ताल शनिवार को 27 वें दिन भी जारी रहा। शनिवार को बीआरसी प्रांगण में हड़ताल की अध्यक्षता अनिल साफी ने की और संचालन मो. मकसूद आलम व देवानंद झा ने किया। इस दौरान आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए समिति के जिला अध्यक्ष मंडल के सदस्य संजीव कुमार कामत, वसी अख्तर व राकेश कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से कहा कि सभी नियोजित शिक्षकों को इसी प्रकार एकजुट होकर आंदोलन को सफल बनाने की जरूरत है। सरकार द्वारा चलाए जा रहे किसी हथकंडे से डरने की जरूरत नहीं है। हम नियोजित शिक्षक समान काम के बदले समान वेतन लेकर रहेंगे। जब तक सरकार शिक्षक संघ से सकारात्मक रूप से वार्ता नहीं करती है तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा। बैठक में अविनाश कुमार यादव, नंद कुमार झा, अजमत नदाफ, अहमद फैजान, इंदल यादव, राकेश प्रधान, संतोष कुमार झा, सुरेंद्र पासवान, नीतीश कामत, पवन मंडल, संतोष सिंह, ललित पासवान, देवचंद्र साफी, मनोज पूर्वे, मनोज राम, विवेकानंद मिश्र, संजय सिंह, श्याम कुमार मंडल, राधारमण साह, अमिताभ झा, शिला देवी, पूनम कुमारी, अब्दुल गफ्फूर, जयगणेश कुमार, आलोक चौधरी, अनिल प्रसाद, कृतिराम, डॉ. सुधीर कुमार, ब्रजेश कुमार, रमन कुमार, प्रवीण कुमार, मोबारक हुसैन, कविता कुमारी, अफरोज आलम, प्रभाष झा, रामदुलारी देवी, आमोद झा आदि शिक्षकों ने भाग लिया।

खबरें और भी हैं...