खजौली बीआरसी पर शिक्षकों ने की नारेबाजी
शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति खजौली इकाई के तत्वावधान में प्रखंड के शिक्षकों ने हड़ताल के समर्थन में शनिवार को 27वें दिन भी स्थानीय प्रखंड संसाधन केन्द्र के समक्ष धरना दिया। धरना स्थल पर संघर्ष समन्वय समिति खजौली इकाई के संयोजक चंदेश्वर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित धरना सभा को संबोधित करते हुए शिक्षकों ने कहा कि राज्य सरकार नियोजित शिक्षकों के साथ सौतेला व्यबहार कर रही है। शिक्षकों ने कोरोना के बचाव के प्रति लोगों को जागरुक करने और सरकार की नीतियों का विरोध जारी रखने की बात कही। सभा को गीता कुमारी, ममता कुमारी, कुमारी खुशबू कुशवाहा, पवन कुमार, राशिन्दर साहनी, प्रदीप कुमार, जीबछ सिंह, राम पुकार महतो, हेमन्त कुमार ठाकुर, तेज नारायण सिंह समेत अन्य मौज्ूद थे।