पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मांगें पूरी होने तक जारी रहेगी शिक्षकों की हड़ताल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजनगर | कसियौना गांव स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र कैंपस में बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति की प्रखंड इकाई के द्वारा आयोजित शिक्षकों की हड़ताल लगातार चल रही है। समन्वय समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित प्रदेश व्यापी हड़ताल में शामिल शिक्षकों ने आवाज बुलंद करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार जब तक मांगों की पूर्ति नहीं कर देती हमारी हड़ताल चलती रहेगी। हड़ताली शिक्षकों ने आम राय से जन हित में कोरोना वायरस से बचाव को ले जागरूकता पैदा किए जाने को अभियान चलाये जाने का भी निर्णय लिया। बैठक को शिक्षक दिलीप कुमार सिंह, मो. रिजवान, अमित कुमार सिंह, अजय कुमार झा, सुमित कुमार सिंह, गुलाम रसूल, अर्चना झा, रितु कर्ण समेत कई अन्य ने भी सम्बोधित किया।
खबरें और भी हैं...