- Hindi News
- National
- Madhubani News The Amount Of Nutrition Received At Anganwadi Centers Will Go To The Account Of The Parents Of The Children
आंगनबाड़ी केन्द्रों पर मिलने वाले पोषाहार की राशि बच्चों के अभिभावकों के खाते में जाएगी
जिले के सभी स्कूल, काॅलेज, कोचिंग संस्थान, सिनेमाघर, पार्क को कोरोना वायरस को लेकर जिला प्रशासन ने बंद करा दिया है। यह बंदी 31 मार्च तक के लिए की गई है। मुख्य सचिव के वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिए गए निर्देश को लेकर डीएम डॉ. निलेश रामचन्द्र देवरे ने जिले के सभी स्कूल, काॅलेज, सिनेमा हाॅल, म्यूजियम, सरकारी पार्क, आंगनबाड़ी केन्द्र, खेल-कूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं बिहार दिवस के कार्यक्रम को स्थगित रखने का आदेश दिया है। जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर मिलनेवाले पोषाहार (पका भोजन) के समतुल्य राशि बच्चों के अभिभावकों के खातों में और मिड डे मिल के समतुल्य राशि बच्चों के खाते में हस्तांतरित की जाएगी। साथ ही नगर भवन की बुकिंग को भी रद्द कर दिया गया है।
सीमावर्ती पर होगी सघन जांच : भारत-नेपाल सीमा पर सीमा पार से आने-जाने वाले लोगों की नियमित एवं सघन जांच कराने के लिए सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया है। साथ ही क्षेत्रीय कर्मियों यथा-मनरेगा के कर्मियों, कृषि विभाग के कर्मियों, चौकीदार आदि को अपने-अपने क्षेत्र में चौकसी बरतने का निर्देश दिया गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने सभी पदाधिकारी व कर्मियों से कहा है कि तत्काल प्रभाव से बायोमेट्रिक प्रणाली पर 31 मार्च तक अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करेंगे।
वार्षिक मूल्यांकन स्थगित
पोषण सप्ताह पर आयोजित कार्यशाला में मौजूद महिलाएं।
स्वास्थ्य कर्मियों का अवकाश रद्द
जिले के सभी सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त प्रारंभिक विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं का विद्यालय आधारित मूल्यांकन का आयोजन स्थगित कर दिया गया है।
कोरोना वायरस के बारे में गलत जानकारी से बचें, सर्दी ग्रसित लोगों से दूरी बनाएं
लोगों से हाथ मिलाने के बजाय नमस्कार करें
साबुन से हाथ धोएं। लोगों से मिलने पर हाथ मिलाने के बजाय नमस्कार करे, भीड़भाड़ वाले जगहों पर जाने से बचें। कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि गर्भावस्था के तीसरे महीना के बाद नियमित रूप से आयरन की 180 गोली अनिवार्य रूप से खाए। प्रसव से पूर्व चार बार नियमित रूप से जांच कराए, टिटनेस का टीका अनिवार्य रूप से लगवाए यह सुरक्षित प्रसव के लिए आवश्यक है।
आखिरी महीने में गर्भवतियों को अधिक पोषक तत्वों की जरूरत होती है।
मधुबनी | सेंटर फाॅर केटेलैजिंग चेंज के सहयोग से सामाजिक विकास संस्थान चैंपियन परियोजना के तहत राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा के अवसर पर महिला पंचायत जनप्रतिनिधियों की कार्यशाला महिला स्वास्थ्य व पोषण विषय पर आयोजित की गई। पोषण पखवाड़ा सह आरोग्य दिवस में सौ से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में एएनएम आभा कुमारी ने महिलाओं को बताया कि नोवल कोरोना वायरस के बारे में गलत जानकारी और अफवाहों से बचे और अफवाह नहीं फैलाए। नोवल कोरोना वायरस से बचने के लिए स्वछता, साफ सफाई अपनाए और सावधान व सतर्क रहे। सर्दी जुकाम व बार बार छींकने वाले व्यक्ति से एक मीटर की दूरी पर रहे।
चिकित्सा पदाधिकारी से लेकर संविदा नियोजित सहित स्वास्थ्य प्रशिक्षक, एएनएम, शल्य कक्ष सहायक सहित सभी चतुर्थवर्गीय कर्मी का अवकाश तत्काल प्रभाव से 31 मार्च तक के लिए रद्द कर दिया गया है।