- Hindi News
- National
- Madhubani News The Hindu New Year Starts From March 25 This Year Is Beneficial For The Young And The Farmer
हिन्दु नव वर्ष 25 मार्च से आरंभ, यह वर्ष युवा व किसान के लिए लाभदायक
हिन्दु नव वर्ष की बात करें तो यह नव वर्ष इस साल 25 मार्च बुधवार से आरंभ हो रहा है। इस नए वर्ष का संयोग इस बार काफी अच्छा है, यह कई मायने में युवाओं के लिए काफी ही लाभदायक साबित होगा। पंडित संतोष कुमार प्रभाकर की माने तो हिंदू नव वर्ष के आरंभ के दिन राजा बुध व मंत्री चन्द्रमा एक साथ है, जो कई मायने में लाभदायक होता है। इस योग में महिलाओं के अधिकार में बढोतरी, युवाओं को रोजगार किसानों के लिए फसलों का अधिक उपज होने सहित कई कार्य होने की प्रबल संभावना रहती है। नव संवत्सर 2077 का नया साल प्रमादी है। सबसे खास बात यह है कि यह केवल 6 मई तक ही प्रभावी रहेगा। इसके बाद इस संवत्सर का नाम आनंद हो जाएगा। इस साल पंडित किसी कार्य में पुरे वर्ष विभिन्न मांगलिक कार्यों का पूजा आदि में संकल्प मंत्र विनियोग आदि में प्रभादी नाम का ही उपयोग करेंगे। संवत्सर के 60 चक्रों में यह 47 वां संवत्सर है। इसके बाद आरंभ होने वाले 48 वां संवत्सर का नाम भी आनंद रहेगा। जो इसी वर्ष मई से प्रारंभ होगा। जबकि वर्तमान में 46वां संवत्सर चल रहा है। जिसका नाम परिधावी है।
बुधग्रह को युवा माना गया
यदि हिंदु वर्ष की आरंभ यानि 25 मार्च की बात करेंगे तो विभिन्न शुभ कार्याे के लिए यह दिन काफी श्रेष्ठ रहेगा। बुधग्रह को युवा माना गया है। ऐसे योग में अनाज अधिक उपजने की बात कही गई है। इस वर्ष राजा बुध व मंत्री चन्द्रमा होगी, फिर आनंद योग शुरू होने पर वर्षा पर्याप्त मात्रा में होगी। वहीं धान सहित वर्षा अधिक होने पर मखाना व पानी फल सिंहारा आदि की उपज काफी अधिक होगी। पंडितों की माने तो चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को सृष्टि की रचना हुई थी। जयोंतिचार्य ने बताया की नव संवत्सर का शुभारंभ 25 मार्च शुक्ल बुधवार को होगा। उन्होंने यह भी कहा कि शास्त्रों में ऐसा उल्लेख है कि चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा के दिन ब्रह्माजी ने सृष्टि की रचना की थी। इस महिने में भगवान व भगवती की पूजा करने सं विशेष लाभ की प्राप्ति होती है।