सम्मानजनक समझौता तक जारी रहेगा आंदोलन
झंझारपुर अनुमंडल माध्यमिक शिक्षक संघ की समीक्षात्मक बैठक आर एस स्थित संघ भवन में हुई। बैठक में चालू हड़ताल, तालाबंदी एवं मूल्यांकन बहिष्कार को लेकर चर्चा हुइ। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडलीय अध्यक्ष संजीव नयन झा ने किया। जिसमें अनुमंडल के चारों प्रखंड से सैकड़ों की संख्या में शिक्षक/शिक्षिका, पुस्तकालयाध्यक्ष एवं गैर शैक्षणिक कर्मचारियों की उपस्थिति में सरकार द्वारा निलंबित और एफआईआर दर्ज किए जा चुके शिक्षकों द्वारा संघ के साथ एकजुट रहने के लिये उन्हें सम्मानित किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला कार्यकारिणी सदस्य उदय नाथ उदयन ने कहा कि माध्यमिक शिक्षक संघ तब तक आंदोलन करेगी जबतक सरकार संघ के साथ सम्मान जनक समझौता नहीं कर लेती है। सरकार शिक्षकों के शांतिपूर्ण आंदोलन को दमनात्मक कार्रवाई के द्वारा उग्र करना चाहती है। अध्यक्षता कर रहे नयन ने कहा कि सरकार शिक्षकों को सरकारी कर्मी न मान स्थानीय इकाई का मानती है तो किस आधार पर निलंबन, एफआईआर कर रही है। जबकि स्थानीय इकाई मुखिया, प्रखंड प्रमुख, जिला परिषद अध्यक्ष और नगर मेयर लिखित रुप में शिक्षकों के साथ खड़ी है। स्थानीय नियोजन इकाई लिखित रूप में सरकार से शिक्षकों के मांगों को मान लेने का आग्रह कर रही है। पटना हाईकोर्ट के द्वारा ईपीएफ सेवा शर्त एवं राज्य कर्मियों का दर्जा देने के आदेश को ठेंगा दिखाती आ रही है।
बैठक में उपस्थित शिक्षक