- Hindi News
- National
- Madhubani News The Relevance Of This Day Is Meaningful Only When The Woman Is Fully Self Sufficient
इस दिन की प्रासंगिकता तभी सार्थक जब महिला पूरी तरह से आत्मनिर्भर होगी
रविवार काे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वाटिका होटल के सभागार में भाजपा के महिला मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ किरण कुमार झा की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष शंकर झा ने कहा कि इस वर्ष का थीम दी जेनरेशन इक्विलिटी महिलाओं के अधिकार को लेकर है। इस दौरान उन्होंने पुरुष व महिला को एक समान अधिकार दिए जाने की बात बतलाई। वहीं किरण झा ने कहा कि इस दिवस की प्रासंगिकता तभी सार्थक होगा जब पूरी तरह से महिला आत्मनिर्भर हो सकेगी। जिस दिन पुरुषों के प्रति आत्मनिर्भरता समाप्त हो जाएगी, उस दिन से इस दिवस की प्रासंगकिता साबित होगी। आज सभी क्षेत्रों में महिलाओं की उपस्थिति बढ रही है।
महिलाओं की रूढ़िवादी सोच में परिवर्तन आया है, इसका मुख्य कारण शिक्षा है : मंजू झा
महिला दिवस के मौके पर मौजूद भाजपा के नेता।
होटल के सभागार में भाजपा महिला मोर्चा के तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया गया
महिला दिवस पर बच्चों ने निकाली रैली, सैकड़ों बच्चे हुए शामिल
मधुबनी | महिला दिवस के मौके पर समाज में महिला सशक्तीकरण एवं जागृति लाने के लिए सेंट जेवियर्स कान्वेंट स्कूल गोरगामा चौक, रखवारी अंधराठाढ़ी ने विद्यालय प्रांगण से प्रखंड कार्यालय अंधराठाढ़ी तक रैली निकाली गई। इस मौके पर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, शिक्षित महिला शिक्षित समाज सहित अन्य नारे भी रैली के दौरान लगाए। इस मौके पर बीडीओ राजेश्वर राम ने कहा कि महिलाएं किसी भी मामले में पुरुषों से कम नहीं है। हर क्षेत्र में महिलाएं अपने नाम का परचम लहरा रही हैं फिर चाहे वे स्पोर्टस का क्षेत्र हो या फिर राजनीति का। स्कूल की प्रिंसिपल वंदना कुमारी ने कहा कि किसी समाज की उन्नति उसी बात पर निर्भर करती है कि उस समाज में महिलाओं के साथ कैसा व्यवहार किया जाता है। सिर्फ महिला दिवस के मौके पर ही नहीं बल्कि हमें हमेशा महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। इस मौके पर सीओ विष्णुदेव सिंह, रामानंद चौधरी, वॉल्टर मैक्स, विकास कुमार झा, प्रीति, अजय सिंह, पंकज कुमार, शालिनी सहित लगभग 200 बच्चे व शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे।
मधुबनी | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अभिज्ञान दिशा की ओर से आधुनिकता एवं महिला हिंसा बदलता स्वरुप विषय पर विमर्श कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला को संबोधित करते हुए अभिज्ञान दिशा के सचिव मंजू झा ने कहा कि पहले की अपेक्षा वर्तमान में महिला हिंसा की घटना में काफी कमी आई है। पर अभी ये पूरी तरह से रुका नहीं है। महिलाओं में पूर्व के रुढिवादी सोच में काफी परिवर्तन आया है। इसका मुख्य कारण शिक्षा है। महिलाओं में ज्यों-ज्यों शिक्षा का ग्राफ बढता जा रहा है। घरेलू व अन्य तरह की हिंसा में उतनी ही कमी आती जा रही है।