- Hindi News
- National
- Madhubani News This Year The Electricity Department Has Installed Eight Transformers Of 315 Kv So That The Old Wires Are Being Replaced
इस साल गर्मी में दिक्कत नहीं हो इसके लिए बिजली विभाग ने 315 केवी के आठ ट्रांसफाॅर्मर लगाए, पुराने तार बदले जा रहे हैं
शहर सहित जिला वासियों को इस बार गर्मी महीनों में लाे वोल्टेज की समस्या से नहीं जूझना होगा। बिजली सप्लाई व परियोजना विभाग के संयुक्त प्रयास से गर्मी पूर्व लाे वोल्टेज की समस्या उत्पन्न ना हो इसकी तैयारी कर ली गई है। उक्त बात की जानकारी कार्यपालक अभियंता परियोजना रमण कुमार ने दी। शहर से लेकर गांव तक में जैसे जैसे आबादी बढ़ रही है। बिजली उपभोक्ताओं की संख्या में भी इजाफा हो रही है। जिला की अगर बात करे तो जयनगर व बेनीपट्टी को जोड़कर 2019 के मार्च तक तीन लाख 85 हजार 897 उपभोक्ता थे। वहीं 2020 के फरवरी माह तक इसकी संख्या बढकर 4 लाख 27 हजार 780 हो चुकी है। इस तरह से 41 हजार 883 बिजली उपभोक्ताओं की एक साल में बढ़ोतरी हुई है। इसके लिए पहली बार शहर में 315 केवी का ट्रांसफॉर्मर लगाया गया है।
शहर में इन जगहों पर लगाए ट्रांसफॉर्मर
गर्मी में लो वोल्टेज की समस्या का सामना उपभोक्ता को नहीं करना पड़े, इसके लिए विभाग ने शहर की पुलिस लाइन, मीना बाजार, नवर| कॉलोनी, डीएम आवास, टाउन क्लब मैदान को जाने वाली सड़क के शिवमंदिर के समीप, प्रगतिनगर, जलधारी चौक व महराजगंज में 315 केवी के ट्रांसफाॅर्मर लगाने के साथ-साथ पुराने तार को बदलने का कार्य पुरा कर लिया गया है। ग्रामीण इलाके में 910, कृषि पटवन को लेकर 1601 व शहरी क्षेत्र में 176 ट्रांसफाॅर्मर अब तक लगाए जा चुके हैं।
लोड विभाजन करने के लिए नए ट्रांसफॉर्मर की जगह नहीं
कार्यपालक अभियंता परियोजना रमण कुमार ने बताया कि शहर में ऐसे जगहों पर जहां उपभोक्ता की संख्या बढ़ी है और लोड विभाजन करने के लिए नए ट्रांसफॉर्मर लगाने की जगह नहीं मिल सकी। वहां पुराने ट्रांसफाॅर्मर को बदलकर 315 केवी का ट्रांसफाॅर्मर लगाया गया है ताकि उपभोक्ता को गर्मी के दौरान लो वोल्टेज का सामना न करना पड़े।
अर्थ के कमजोर होने से लाे-वोल्टेज की समस्या थी
वहीं कार्यपालक अभियंता सप्लाई इकबाल अंजुम ने कहा कि शहर के ऐसे सभी जगहों पर जहां से लो-वॉल्टेज की शिकायत मिल रही थी। वहां मिस्त्री जाकर लो-वोल्टेज के कारण का पता लगाने के बाद उसका निदान भी कर दिया। कई जगहों पर ट्रांसफाॅर्मर में अर्थ की कमजोर होने के कारण लाे-वोल्टेज की समस्या थी।
विद्युत ट्रांसफाॅर्मर।