पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Madhubani News Town Cricket Club Beat Friends Cricket Club Umgaon By 6 Wickets

टाउन क्रिकेट क्लब ने फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब उमगांव को 6 विकेट से हराया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त मधुबनी जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित हो रहे लीग के पूल ए का मैच रविवार को टाउन क्रिकेट क्लब मधुबनी व फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब उमगांव के बीच खेला गया। जिसमें टाउन क्रिकेट क्लब मधुबनी 6 विकेट से विजयी रही। टाॅस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब उमगांव ने 23 ओवर एक गेंद में 10 विकेट खोकर 106 रन बनाए। फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब उमगांव की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सुमन ने 43 रन, विकास ने 11 रन व मुकेश ने 9 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी करते हुए टाउन क्रिकेट क्लब, मधुबनी के गेंदबाज विकास कुमार झा ने 35 रन देकर 5 विकेट लिए। जबकि रघु ने 13 रन देकर 2 विकेट, आदर्श ने 15 रन देकर 2 विकेट व प्रेम ने 1 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए टाउन क्रिकेट क्लब मधुबनी ने 14 ओवर 2 गेंद में 4 विकेट खोकर 107 रन बनाकर मैच जीत गयी। जिसमें अंकुश ने 49 रन, शेखर 29 रन, विभूति नाबाद 12 व आदर्श नावाद 5 रन बनाए। गेंदबाजी में मुकेश 2 विकेट, रहल 1 विकेट, विकास 1 विकेट लिए। अगला मैच 12 मार्च को होगा।

मैच के अंपायर द्वारा विजेता को मैन ऑफ द मैच ट्राॅफी दिया गया।
खबरें और भी हैं...