पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कृषि विज्ञान केंद्र में महिलाओं को प्रशिक्षण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बेनीपट्टी | एसके चौधरी शिक्षा न्यास द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र चानपुरा बसैठ के सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया है। उपस्थित महिलाओं को पोषण का महत्व, संतुलित आहार लेने, विभिन्न खाधान्न, साग, सब्जी, दूध, अंडा, मछली, मांस में पाए जानेवाली पोषण तत्व की जानकारी दी गई एवं उसके महत्व के विषय पर प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही पोषण वाटिका बनाने के माडल की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में वरीय कृषि वैज्ञानिक एवं केवीके के प्रधान वैज्ञानिक मंगलानंद झा ने कुपोषण से बचाव की विस्तृत जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिक राकेश सिंह यादव, शंकर सिंह ने अपने विचार कार्यक्रम में प्रकट किए। पूर्व मुखिया मो. परवेज आलम ने महिलाओं के उत्थान के लिए इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन करने पर प्रसन्नता प्रकट किया। कार्यक्रम का उद्घाटन बेनीपट्टी के प्रखंड उप प्रमुख सह केवीके के न्यासी अशोक कुमार चौधरी ने किया।
खबरें और भी हैं...