पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अधिवक्ता की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मधुबनी|शुक्रवार को जिला बार एसोसिएशन परिसर में संघ के अध्यक्ष शशि भूषण यादव की अध्यक्षता में शोभाकांत मिश्र के चौथी पुण्यतिथि पर उनके श्रद्धांजलि के लिए एक सभा का आयोजन किया गया। सभा में अधिवक्ताओं ने उनके प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया व जीवन पर प्रकाश डालते हुए शोभाकांत मिश्र की चर्चा की। अधिवक्ताओं ने कहा कि ये विधि महाविद्यालय के प्राचार्य थे व जिला अधिवक्ता संघ मधुबनी में नियमित सदस्य थे। वे संघ के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। सभा में दीनानाथ, ऋषिदेव सिंह, बीरेंद्र यादव, सुशील कुमार, कपिलदेव सिंह, राकेश सिंह, प्रभाकर सिंह, अजय कुमार सिंह, कमल नारायण यादव, सरोज कुमार मिश्रा, मो. ईरफनुल हक, वासुदेव झा, अखिलेश ठाकुर, एसएस यादव सहित सैकड़ों अधिवक्ता शामिल थे।
खबरें और भी हैं...