पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Madhawapur News Trouble With Garbage In The Premises Of Project Girls Plus Two High School Madhwapur

परियोजना बालिका प्लस टू हाई स्कूल मधवापुर के परिसर में कचरा से परेशानी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुख्यालय स्थित कस्तूरबा परियोजना बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के उत्तर दिशा में बाउंड्रीवाल नहीं रहने की वजह से इसका परिसर वर्षों से मोहल्ले वासियों के कचरे का डंपिंग यार्ड बना हुआ है। परिसर में दीवार सटाकर मोहल्ले के लोगों द्वारा फेंके जा रहे कचड़ा और बहाए जा रहे पानी की वजह से एक तरफ नीचे जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। दूसरी ओर उस पर विभिन्न तरह के कचराें का ढ़ेर लगा हुआ है। जिसके कारण यहां से उठते दुर्गंध के बदबू से वर्ग कक्ष में रहकर छात्राओं एवं शिक्षिकाओं का पठन पाठन करना मुश्किल हो गया है। इसी तरह शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों का ऑफिस में बैठकर दैनिक कार्यों का निष्पादन करना भारी पड़ रहा है। सबसे बड़ी परेशानी कंप्यूटर क्लास में बैठकर पठन पाठन करने वाले उन छात्राओं एवं शिक्षिकाओं को होती है। जिन्हें घंटों यहां बैठना पड़ता है। बावजूद मोहल्ले के लोग यहां कचड़ा फेंकने से बाज नहीं आ रहे हैं। हालांकि इसके बाउंड्री वाल कराने के लिए स्कूल प्रबंधन के द्वारा विभागीय उच्चा धिकारी एवं विभिन्न स्तर के जनप्रतिनिधियों को कई बार लिखा गया है। बावजूद किसी ने बालिकाओं के इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान देना मुनासिब नहीं समझा। एचएम सरिता कुमारी ने बताया कि इसके लिए कई बार विभाग एवं जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई गई है।

खबरें और भी हैं...