दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
बाजार के अनुमंडल कार्यालय स्थित उपकारा के निकट बेनीपट्टी-पुपरी स्टेट हाईवे 52 सड़क पर दो बाइक के बीच मंगलवार होली के दिन हुई सीधी टक्कर में दो सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों बाइक सवार घायलों की पहचान बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के ही कटैया गांव के सुजीत कुमार (22 वर्ष) और गंगूली गांव के विचेन्द्र कुमार (20 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि कटैया गांव के सुजीत कुमार बेनीपट्टी बाजार से बनकट्टा की ओर जा रहा था। वहीं गंगूली का विचेन्द्र कुमार बनकट्टा से बेनीपट्टी बाजार की ओर आ रहा था। इस बीच अनुमंडल कार्यालय के निकट स्थित उपकारा के समीप स्टेट हाईवे 52 सड़क पर दोनों बाइक की सीधी टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों ने पीएचसी में भर्ती कराया।