बाइक व साइकिल की टक्कर में दो घायल
बेनीपट्टी|बेनीपट्टी-मधुबनी एसएच 52 पर धकजरी गांव के निकट शनिवार को बाइक व साइकिल की टक्कर हो गई। इस टक्कर में बाइक सवार बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के गंगूली गांव के फकीर राम व साइकिल सवार अरेर थाना क्षेत्र के डुमरा गांव के कारी साह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बेनीपट्टी पीएचसी में भर्ती कराया गया।