जयनगर|देवधा पुलिस ने शराब नशे में हंगामा करते दो शराबियों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें न्यायिक हिरासत में मधुबनी भेज दिया गया है। थाना प्रभारी रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी देवधा मध्य के क्यूम शेख और जगत मंडल है। क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है।